लगातार जॉब मार्केट में बदलाव दिख रहे हैं. जहां एक ओर युवा पढ़ाई में आगे बढ़ रहा है, तो वहीं नौकरी को लेकर चिंता अब भी बनी हुई है. अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी की 2026 की स्टेट ऑफ वर्किंग इंडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत में 20 से 29 साल की उम्र के ग्रेजुएट युवाओं की संख्या 1983 में करीब 50 लाख थी, जो अब बढ़कर 6.3 करोड़ हो गई है. यानी चार दशकों में ग्रेजुएट युवाओं की संख्या करीब 13 गुना बढ़ी है. लेकिन इसी दौरान बेरोजगार ग्रेजुएट युवाओं की संख्या 7 लाख से बढ़कर 1.1 करोड़ हो गई. यानी बिना नौकरी वाले ग्रेजुएट युवाओं की संख्या करीब 16 गुना बढ़ गई.
युवा ग्रेजुएट्स में बेरोजगारी अब भी बड़ी समस्या
रिपोर्ट के अनुसार, 25 साल से कम उम्र के ग्रेजुएट युवाओं में बेरोजगारी दर 1983 में 35 फीसदी थी, जो 2023 में बढ़कर 39.3 फीसदी हो गई. यान ... View More
खरखौदा
दहेज की लालच ने एक बार फिर एक विवाहिता की जान ले ली। थाना खरखौदा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सिसाना में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति और सास ने मिलकर उसे जबरन जहर (सल्फास) खिला दिया। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला?
गांव घड़वाल निवासी आशीष ने पुलिस को दी गई अपनी लिखित शिकायत में बताया कि उसकी छोटी बहन तनु की शादी साल 2020 में गांव सिसाना निवासी सुरेश के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति सुरेश और सास ईशवंती देवी तनु को अतिरिक्त दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। मृतका तनु क ... View More
खरखौदा/सोनीपत/हरियाणा/
सोमपाल सैनी -
गांव पिपली के राजकीय विद्यालय में अब विद्यार्थियों को निजी स्कूलों जैसी सुविधाएं मिलेंगी। सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी सीएसआर योजना के तहत विद्यालय में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया है।
इससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक और सुरक्षित माहौल मिलेगा। कंपनी की ओर से विद्यालय के दो कक्षा-कक्षों और रसोईघर का संपूर्ण नवीनीकरण कराया गया है। पुराने कमरों की मरम्मत के साथ आधुनिक रंग-रोगन और फर्नीचर की व्यवस्था की गई, ताकि बच्चे आराम से पढ़ाई कर सकें।
बच्चों की सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए परिसर में स्थायी मंच का निर्माण भी किया गया है। अब स्कूल में होने वाले कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं के लिए बच्चों को खुले में ... View More